Haryana

रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान बने विश्वामित्र

विजयी जुलूस निकालते प्रधान विश्वामित्र के समर्थक।

रेवाड़ी, 28 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । रेवाड़ी में शुक्रवार को बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव में विश्वामित्र प्रधान चुने गए। जबकि उपप्रधान सुमन, सचिव मनोज कुमार, सहसचिव मोनू व कोषाध्यक्ष के रूप में चिराग विजयी रहे। प्रधान चुने गए विश्वामित्र ने शमशेर यादव को हराकर दो सौ नो वोट से जीत दर्ज की। उप्रपधान में सुमन ने विजय यादव को 41 वोट से हराया।

सचिव में मनोज कुमार ने रमेश को दो सौ 94 वोटों से हराया। सहसचिव में मोनू ने सपना को तीन सौ 20 वोट से हराया व कोषाध्यक्ष में चिराग ने राहित को 264 वोटों से हराया। चुनाव में कुल एक हजार 876 में से एक हजार छह सौ 48 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। नतीजों की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने विश्वामित्र को फूल मालाएं पहनाकर विजयी जुलूस निकाला।

चुनाव अधिकारी अश्विनी तिवारी ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया को पूरा करवाने के लिए छह चुनाव अधिकारी अश्विनी तिवारी, सतीश डागर, शमशेर सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह, चंदन सिंह यादव, नरेश कुमार यादव ने जिम्मा संभाला। चुनाव शांतिपूर्ण रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top