HEADLINES

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सपरिवार संगम में लगाई डुबकी

हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सपरिवार संगम में
हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

पूर्वजों की श्रद्धा व सनातन मूल्यों की साक्षी हैं त्रिवेणी की लहरें

महाकुंभ नगर, 25 फरवरी (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि व प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उनके साथ राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी मौजूद रहे।

संगम में डुबकी लगाने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं। आज परिवार के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। पीढ़ियाँ बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग की महत्ता अडिग है, अनंत है। जय तीर्थराज प्रयाग। जय माँ गंगे।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top