Chhattisgarh

सुख-समृध्दि की कामना को लेकर भोलेनाथ का हो रहा जलाभिषेक

भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए श्रध्दालु।
भोलेनाथ का जलाभिषेक करने लगी हुई श्रध्दालु की भीड़।

धमतरी, 25 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । महाशिवरात्रि के अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा किले के बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर ईतवारी बाजार धमतरी में भोलेनाथ का 24 घंटे का अखंड जलाभिषेक किया जा रहा है। इसके तहत 25 फरवरी को सुबह पांच बजे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हुआ। इसका समापन 26 फरवरी की सुबह होगा। जलाभिषेक करने श्रध्दालुओं की भीड़ लगी रही।

सुबह के समय धमतरी शहर के अलावा आसपास के गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां भोलेनाथ को जल अर्पित किया। बेलपत्र, पुष्प चढ़ाकर भगवान शंकर से सुख-समृद्धि की शुभकामना की गई। पंडित चिंतामणि त्रिपाठी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ दया के सागर हैं। वे श्रद्धालुओं की एक पुकार पर दौड़े चले आते हैं। मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं, यही कारण है कि महाशिवरात्रि, श्रावण मास व अन्य विशेष अवसरों पर लोग भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने पहुंचते हैं। भगवान को धतूरा फल भी चढ़ाया जाता है। मालूम हो कि धमतरी शहर के इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर 13 सौ वर्ष पुराना है। मंदिर को भव्य रूप देने निर्माण कार्य जारी है। बूढ़ेश्वर महादेव को उनके भक्त हर दिन अलग स्वरूप देते हैं। कभी फूल, फल, बिस्किट, नारियल, मिठाई सहित अन्य सामग्रियों से सजावट करते हैं। रोज रात आठ बजे मंदिर में महादेव की विशेष आरती होती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top