Haryana

फरीदाबाद पुलिस के 50 उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

उपनिरीक्षक पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों के साथ पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पदोन्नति पाने वाले निरीक्षकों को दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद, 24 फरवरी (Udaipur Kiran) । पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकूला के कार्यालय द्वारा काफी संख्या में उप निरीक्षक स्तर के पुलिस कर्मचारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करने के लिए निर्देशित किया गया, जिस पर फरीदाबाद पुलिस के 50 पुलिस कर्मचारियों को निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पदोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि फरीदाबाद पुलिस के 50 उप निरीक्षक की निरीक्षक के पद पर पदोन्नति की गई है, जिस से पुलिस के कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और मामलों के निष्पादन में सहयोग मिलेगा। पुलिस आयुक्त ने पदोन्नत निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह पद प्राप्त किया है, पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी है, इसलिए वे और अधिक मेहनत, ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top