HEADLINES

नगालैंड के राज्यपाल काशी तमिल संगमम में शामिल हुए, चित्र प्रदर्शनी को सराहा

f3bf3717e74c416e36600e4cb41e5b44_794525618.jpg

वाराणसी,23 फरवरी (Udaipur Kiran) । काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण में रविवार शाम को नमोघाट पर आयोजित कार्यक्रम में नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन भी शामिल हुए। राज्यपाल ने घाट पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

राज्यपाल ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे अद्धभुत संग्रह बताया। उन्होंने ऋषि अगस्त्य एवं तमिलनाडु के संत कवि, लेखक, पत्रकार सुब्रमण्यम भारती आदि के प्रदर्शित चित्र और उनके जीवन के बारे में संक्षिप्त शब्दों में दी गयी जानकारी की भी सराहना की। राज्यपाल ने विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाली योजनाओं की जानकारी देनें वाले सूचनाओं के संग्रह को उत्कृष्ट बताया। नमो घाट पर सीबीसी वाराणसी के सहायक निदेशक,डॉ. लालजी ने राज्यपाल की अगवानी की। इसके बाद प्रदर्शित चित्रों एवं सूचनाओं के बारे में राज्यपाल को बताया। इसके पहले बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर राष्ट्रीय अड्डे पर प्रशासनिक अफसरों के साथ भाजपा के नेताओं ने नागालैंड के राज्यपाल का स्वागत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top