Delhi

हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । उत्तर पश्चिमी जिले के अशोक विहार इलाके में महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार

किया है। आरोपित की पहचान केशव प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास महिला का मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपित नेखुलासा किया कि वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। महिला ने उससे दस हजार रुपये मांगे थे। आरोपित ने मृतका को यह राशि देने से इनकार कर दिया। इस बीच उनका झगड़ा हुआ। झगड़े में आरोपित केशव प्रसाद ने महिला की गला घोंट हत्या कर दी। उसके बाद शव को जूट के बोरे में डालकर सार्वजनिक शौचालय में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को अशोक विहार थाना पुलिस को सूचना मिली कि बी ब्लॉक, आरा मशीन चौक मस्जिद के सामने शौचालय में एक शव पड़ा है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया शव बोरे में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की।

वहीं पुलिस ने महिला के शरीर में गूदे छह टैटू के निशानों से महिला की पहचान गुड़मंडी मॉडल टाउन निवासी नंदनी उर्फ ​​कल्लो रूप में हुई। इसके बाद, टीम ने आरोपितों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। इस क्रम में घटनास्थल के आसपास देर रात घूमते पाए गए 50 से अधिक संदिग्धों से भी पूछताछ की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

हालांकि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच कर एक संदिग्ध की पहचान कर आरोपित केशव दबोचा। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए विजयवाड़ा भाग रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया और खुलासा किया कि वह आजादपुर फल मंडी में मजदूर के रूप में काम करता है। 21 फरवरी की मध्यरात्रि को अपना काम पूरा करने के बाद वह अपने घर जा रहा था। आजादपुर फ्लाईओवर के पास उसकी मुलाकात मृतक लड़की से हुई। वह मृतका के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। लेकिन ज्यादा रुपये की मांग पर उसका झगड़ा हुआ। झगड़े में उसने महिला का गला घोंट दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top