West Bengal

मिट्टी धंसने से दबे तीन लोग, एक महिला गंभीर

मिट्टी दबे लोगों को अर्थमूवर से खोजबीन करते प्रशासन

जलपाईगुड़ी, 23 फरवरी (Udaipur Kiran) । राजगंज ब्लॉक के माझियाली ग्राम पंचायत अंतर्गत हरियारबाड़ी इलाके में रविवार को मिट्टी धंसने से तीन लोग दब गए। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की गंभीर हालत की वजह से फूलबाड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य दो को राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में करीब छह महीने पहले एक पुलिया टूट गयी थी। इसलिए सरकारी रूप से पुलियों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसके लिए इलाके में खुदाई कर मिट्टी ली गई। रविवार को इलाके की कई महिलाएं और पुरुष घर की जरूरतों के लिए मिट्टी लाने के लिए वहां गए थे। तभी तीन लोग मिट्टी में दब गए। बाद में मिट्टी में दबे लोगों को बरामद कर अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना की सूचना पाकर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मिट्टी के अंदर किसी और के होने की आशंका पर अर्थमूवर से खोजबीन शुरू की गई है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Most Popular

To Top