Bihar

ऐतिहासिक बजट 2025-26 पर परिचर्चा का आयोजन

ऐतिहासिक बजट 2025-26 पर परिचर्चा का आयोजन

किशनगंज,22फरवरी (Udaipur Kiran) । ऐतिहासिक बजट 2025-26 पर शनिवार को दिगम्बर जैन भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।पत्रकार वार्ता में अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री जमा खान ने कहा कि ऐतिहासिक बजट 2025-26 में बिहार को भी लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिपक्वता को दर्शाता है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि एनडीए को पूरी दुनिया के लोगों ने सराहा है। पहले जो बिहार की हालत थी वे सभी जानते है। हमारे नेता नीतीश कुमार के आने के बाद बिहार विकास की ओर आगे बढ़ने लगा। इस बार भी विकास ही मुद्दा होगा।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री जमा खान, जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सह भाजपा नेता शिशिर कुमार दास, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, एनडीए के संयोजक बुलंद अख्तर हाशमी, लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं मंच संचालन भाजपा के मीडिया प्रवक्ता सुबोध माहेश्वरी व जयकिशन प्रसाद कुशवाहा कर रहे थे।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top