Haryana

दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की अथक मेहनत के सुखद परिणाम का उत्सव : प्रो. नरसीराम बिश्नोई

दीक्षांत समारोह की तैयारियों की बैठक को संबोधित करते कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई।

गुजविप्रौवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लेकर विश्विद्यालय में हुई बैठकहिसार, 22 फरवरी (Udaipur Kiran) । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा है कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की अथक मेहनत के सुखद परिणाम का उत्सव है। साथ ही यह समारोह विश्वविद्यालय की प्रगति का आइना भी होता है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई शनिवार को कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में विश्वविद्यालय के छटे दीक्षांत समारोह की तैयारियों बारे हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय का छटा दीक्षांत समारोह दस मार्च को हो रहा है। दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू मुख्यातिथि होंगी। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्विद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस समारोह में उपस्थित रहेंगे।कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह में देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू का आना विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। इस गौरवपूर्ण आयोजन को हमने भव्य एवं प्रेरणादायक बनाना है। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हमारा लक्ष्य शिक्षा को रोजगार व नवाचार से जोड़ना है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। बैठक में सभी कमेटियों के संयोजक तथा विभागाध्यक्ष व अधिष्ठाता भी उपस्थित रहे।28 फरवरी तक उपाधिधारकों करवाना है पंजीकरणकुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 561 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त 326 विद्यार्थियों को मेडल दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को यूजी व पीजी की उपाधियां भी दी जाएंगी। उपाधिधारक विद्यार्थियों को 28 फरवरी तक पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top