BUSINESS

ईएसआईसी ने पिछले साल दिसंबर में 17.01 लाख नए कर्मचारी नामांकित किए

ईएसआईसी के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली, 21 फरवरी (Udaipur Kiran) । कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने पिछले साल दिसंबर माह में 17.01 लाख नए कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत जोड़ा है। नवम्बर महीने में ईएसआईसी ने 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े थे। नए पंजीकृत कर्मचारियों में इनमें 25 वर्ष की आयु तक के 8.22 लाख, जबकि 3.46 लाख महिला कर्मचारी हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा निगम के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले साल दिसंबर में 17.01 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। इसके साथ ही दिसंबर महीने में 20,360 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इस प्रकार श्रमिकों के लिए अधिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

दिसंबर माह के दौरान जोड़े गए कुल 17.01 लाख कर्मचारियों में से 8.22 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह संख्‍या कुल पंजीकृत कर्मचारियों का करीब 48.35 फीसदी है। दिसंबर में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.46 लाख रहा है। आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में कुल 73 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Most Popular

To Top