Madhya Pradesh

हरदा के इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

हरदा के इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्री में लगी आग

हरदा, 21 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के हरदा जिले में शुक्रवार सुबह इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की घटना के बाद माैके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद माैके पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जिले की इंडस्ट्रीज एरिया में महिला उद्यमी संगीता तिवारी की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में खेती के वेस्ट मटेरियल से कोयला बनाया जाता है। फैक्ट्री के गोदाम में बड़ी मात्रा में भूसा संग्रहित था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे कर्मचारियों को भूसे से धुआं उठता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने मशीनों की मदद से भूसे को फैलाकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अभी नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है। वहीं आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top