Delhi

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को उनके पद ग्रहण के लिए शुभकामनां दीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली, 20 फरवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आज नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रियों को बधाई दी। आगामी पांच साल के उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नई सरकार दिल्लीवालों से किए गए उन सभी वादों को पूरा करेगी, जिन पर विश्वास करके दिल्ली के लोगों ने भाजपा को दिल्ली की सत्ता सौंपी है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा की नई सरकार अपने मैनिफेस्टो में किए गए हर वादों को पूरा करेगी। इसके साथ ही यह नई सरकार भले ही नई हो लेकिन इस सरकार का हर सदस्य जन प्रतिनिधि के रूप में सेवा कर चुका है और इसलिए उन्हें कार्य का अनुभव है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अनेक क्षेत्रों में पिछले 10 सालों से कोई काम नहीं हुआ है। यमुना सफाई हो, प्रदूषण हो या फिर दिल्ली को कूड़ा मुक्त करना हो लेकिन भाजपा की सरकार इन सभी मुद्दों पर योजनाबद्ध काम करेगी और दिल्ली को एक विकसित दिल्ली के रूप में सजायेगी। भाजपा प्रदूषण मुक्त पर्यावरण देने का काम करेंगे।

सचदेवा ने विशेष रूप से दिल्ली की महिलाओं का धन्यवाद किया, जो अरविंद केजरीवाल के झूठ और झांसों में नहीं आई और दिल्ली में एक ऐसी डबल इंजन की सरकार को चुना है, जो विकसित दिल्ली के लिए चौतरफा विकास को रफ़्तार देगी।

भाजपा सरकार महिलाओं से किए हर वायदों को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों दिल्लीवालों ने झूठ, बहाने और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को देखा है लेकिन अब विकास और विश्वास के साथ- साथ जनता एक ऐसी सरकार देखेगी, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top