Maharashtra

31 मई तक सीसी रोड का काम पूरा करने का निर्देश

मुंबई , 19 फ़रवरी (Udaipur Kiran) महानगर क्षेत्र में चल रहे सड़कों के सीमेंट कंक्रीटीकरण के काम में तेजी लाने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने सख्ती बरती है। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर ने ठेकेदार कंपनियों को सीसी रोड का कार्य मानसून से पहले यानी 31 मई 2025 तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त बांगर ने पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में चल रहे सीसीरोड कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुंबई क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का सीमेंट कंक्रीटिंग का कार्य चल रहा है। लगभग 1333 किमी सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो चुका है। शेष सड़कों पर कंक्रीट बिछाने का कार्य दो चरणों में चल रहा है। बांगर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कंक्रीटिंग के बाद किए जाने वाले उपाय, कंक्रीट नाली काटने का कार्य 8 से 12 घंटे के भीतर सख्ती से लागू किए जाने चाहिए। कार्य के दौरान हवा की नमी, हवा की दिशा और हवा की गति का अध्ययन करने के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई को बीएमसी के इंजीनियरों, ठेकेदारों और गुणवत्ता प्रबंधन व निरीक्षण संस्था के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए। ताकि कंक्रीट क्योरिंग विधि में सुधार, सतह की झाड़ू लगाने के तरीके और वास्तविक कार्य स्थल पर आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों का हल निकाला जा सके।

बांगर ने आईआईटी मुंबई के प्रोफेसरों, रेडीमिक्स कंक्रीट परियोजना के इंजीनियरों और गुणवत्ता प्रबंधन व नियंत्रण एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। उन्होंने सीमेंट कंक्रीट क्यूब्स, रेडीमिक्स कंक्रीट इनवॉयस और तकनीकी रिपोर्ट का निरीक्षण, कंक्रीट तापमान, स्लम्प परीक्षण, लचीली बीम नमूना कास्टिंग जैसे तकनीकी का परीक्षण भी किया।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top