Uttrakhand

कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार, 19 फरवरी (Udaipur Kiran) । देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने आज रुड़की तहसील में बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी के कानूनगो कृष्ण पाल सिंह को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम को लंबे समय से कानूनगो के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। आज जैसे ही उन्होंने घूस की रकम ली, विजिलेंस टीम ने तुरंत दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अधिकारी कानूनगो कृष्ण पाल सिंह को एक बंद कमरे में ले गए, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top