Bihar

मृतक के परिजन को केंद्र और राज्य सरकार दे मुआवजा:चक्रपाणि

मृतक के परिजन से मिलते राजद नेता

भागलपुर, 19 फरवरी (Udaipur Kiran) । बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु एवं वरीय राजद नेता अवनीश कुमार ने बुधवार को कुंभ स्नान कर लौटने के क्रम में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए जिले के बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 1 के अनिल शाह एवं उनकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के परिजन, पत्नी समेत दो बेटों से मिलकर घटना के प्रति शोक व्यक्त किया।

संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजन को वरीय राजद नेता बिहपुर विधानसभा ने आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिए। मृतक के बड़े लड़के पटना साइंस कॉलेज के जंतु विज्ञान के पार्ट 3 के छात्र पिता की मृत्यु के बाद पढ़ाई के लिए पैसे की अभाव में चिंतित थे। उसे भी पढ़ाई के लिए सहयोग की हर संभव बात की। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि केंद्र के राज्य एवं राज्य सरकार अविलंब मृतक के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि आज तक प्रखंड के पदाधिकारियों द्वारा मृतक के परिजन का सुधि नहीं लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। शोक व्यक्त करने वालों में अलख निरंजन पासवान, किशोर प्रसाद यादव, सतीश यादव, कपिल देव मंडल, मेंही दास, अंजार अंसारी, सुबोध यादव आदि शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top