
धर्मशाला, 19 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । धर्मशाला कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक मुजरिम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद पुलिस कर्मचारियों के भी हाथ पांव फूल गए और अब कैदी को ढूंढने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस को उक्त कैदी के दाड़ी की तरफ छुपे होने की संभावना है। पुलिस द्वारा हर तरफ उसे ढूंढ़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो डाल दी गई है।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि फरार हुए कैदी को पुलिस कर्मी जगह जगह ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि फरार कैदी को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया
