Haryana

साढ़े तीन माह में केंद्र में वापस हो गए हरियाणा के मुख्य सचिव

केन्द्र सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव काे बना दिया है चुनाव आयुक्त

हरियाणा के नए मुख्य सचिव बनने की होड़ में राज्य के छह आईएएस

चंडीगढ़, 18 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी चार माह से भी कम समय हरियाणा के मुख्य सचिव रह सके। आईपीएस जोशी केंद्र से हरियाणा में आए थे और बहुत छोटे कार्यकाल के बाद वापस हो गए।

वरिष्ठ आईएएस डॉ. विवेक जोशी को भारत का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जोशी को 1 नवंबर 2024 में हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। जोशी ने पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यभार संभाला था। हरियाणा का मुख्य सचिव बनने से पहले जोशी केंद्र में वित्त सचिव का जिम्मा संभाल रहे थे।

आईएएस जाेशी के केंद्र में वापस जाने के बाद अब हरियाणा में मुख्य सचिव बनने के लिए आईएएस अधिकारियों में लॉबिंग शुरू हो गई है। वर्ष 1990 बैच के छह आईएएस अधिकारी राज्य का मुख्य सचिव बनने की दौड़ में हैं। इनमें सबसे सीनियर सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा हैं। इसके अलावा वर्ष 1990 बैच के ही अनुराग रस्तोगी, आनंद मोहन शरण, राज शेखर कुंडरू और अंकुर गुप्ता का नाम है। प्रदेश सरकार किसी भी समय मुख्य सचिव की तैनाती के संबंध में आदेश जारी कर सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top