Uttar Pradesh

मंत्री नन्दी की पहल पर 114 मरीजों को दी गई 2.35 करोड़़ की आर्थिक मदद

मंत्री नन्दी

–आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जीवनदायिनी बनी मुख्यमंत्री राहत कोष योजना–महाकुम्भ की व्यस्तता के बीच अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे नन्दीप्रयागराज, 17 फरवरी (Udaipur Kiran) । महाकुम्भ की व्यस्तता के बीच भी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गम्भीर बीमारियों से प्रभावित लोगों की मदद का अभियान जारी है। नन्दी द्वारा माह नवम्बर, दिसम्बर और जनवरी में अपने क्षेत्र के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के 114 लोगों को गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए दो करोड़ 35 लाख पांच हजार 900 रूपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई है।

मंत्री नन्दी के पीआरओ ने बताया कि इस मदद से कई मरीजों को नई जिंदगी मिली, वहीं कई लोगों की जान बच सकी। जबकि, सितम्बर और अक्टूबर में 76 मरीजों को इलाज के लिए एक करोड़ 69 लाख 90 हजार 962 रुपये प्रदान किए गए थे। मंत्री नन्दी ने कहा है कि गम्भीर रूप से बीमार लोगों की मदद प्राथमिकता के आधार पर की जाती है। कैंसर, हृदय व हड्डी के ऑपरेशन, किडनी की समस्या आदि बीमारियों से पीड़ित लोगों को दो लाख से छह लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही है। नन्दी के प्रयास से आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए नवम्बर महीने में 54 मरीजों को एक करोड़ तीन लाख पांच हजार, दिसम्बर में 74 लाख 42 हजार 500 रूपए और जनवरी में 27 मरीजों को 57 लाख 58 हजार 400 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से लोगों ने अपना उपचार कराया। इनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायराशाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडगंज, तुलसीपुर, काजीपुर नैनी, दरियाबाद, नैनी के साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जनपदों के लोग हैं।

नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उनके सबसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने का यह प्रयास है। जो भी लोग इलाजरत हैं, हम शीघ्र ही उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए भटकना, परेशान न होना पड़े। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top