महाकुम्भ नगर, 17 फ़रवरी (Udaipur Kiran) ।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस महाकुम्भ के संगम पर पवित्र स्नान किया। उन्होंने कहा कि कुंभ भारत की महान संस्कृति और परंपराओं का सर्वोत्तम उदाहरण है। यह सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। दुनिया का सबसे बड़ा जनसमूह यहां स्वेच्छा से आकर ‘अहम् ब्रह्मास्मि’ के अर्थ को समझना चाहता है।
राज्यपाल ने कहा कि भारत एक महान शक्ति से संचालित होता है, जिसकी जड़ें हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत में हैं। कुम्भ इसी शक्ति और संस्कृति का प्रतीक है। महाकुम्भ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय एकता, संस्कृति और परंपराओं का अद्वितीय संगम है।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
