Uttar Pradesh

होम स्टे के संचालन के बाद श्रद्धालुओं को अयाेध्या में ठहरने के लिए मिली बड़ी राहत – विकास प्राधिकरण

होम स्टे की कराई बुकिंग
होम स्टे की कराई बुकिंग

अयोध्या, 16 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि अयोध्या में दिनों-दिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। अयोध्या में होम स्टे के संचालन के बाद श्रद्धालुओं को ठहरने में बड़ी राहत मिली है। दूर-दूर से लोग अपने आराध्य राम के दर्शन को चले आ रहे हैं। उनके आने से अयोध्या वासी भी बेहद खुश हैं। बड़ी संख्या में लोग होम स्टे बुक कराते हैं। अधिकृत ऐप के माध्यम से अब तक 69 लाख लोग होम स्टे बुक करा चुके हैं।

उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि अयोध्या में भव्य मंदिर में 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद रामलला के दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर कोई अयोध्या पहुंचकर रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित कर रहा है। इसके अलावा आस-पास के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने भविष्य की अयोध्या काे देखते हुए होम स्टे की याेजना लाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना था कि अयोध्या में आने वाले लोगों के जरिए ही अयाेध्या के लोगों की आमदनी हो। आज उसी का नतीजा है कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने बडी संख्या में होम स्टे में ठहरना ही सही समझा है।

1136 भवन होम स्टे के रूप में पंजीकृत

अयोध्या में होम स्टे रजिस्ट्रेशन का कार्य 26 दिसम्बर 2022 से किया गया। वर्तमान में 1136 भवनों को होम स्टे के रूप में पंजीकृत किया जा चुका है। पंजीकृत होम स्टे में सरलतापूर्वक बुकिंग के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 14 जनवरी 2024 को अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित दिव्य अयोध्या ऐप लॉन्च किया गया था। एप्पल और एंड्रॉयड पर भी दिव्य अयोध्या ऐप उपलब्ध है।

1500 से 2500 रेट के होम स्टे

दिव्य अयोध्या ऐप के माध्यम से पर्यटक, श्रद्धालु होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। दिव्य अयोध्या ऐप के अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा यात्राधाम डॉट कॉम, ईजी माई ट्रिप डाट काम को दिव्य अयोध्या ऐप से इंटीग्रेट किया गया है। इससे भविष्य में बुकिंग और बढ़ने की संभावना है। अयोध्या में होम स्टे 1500 से 2500 रेट तक मिल जाते हैं। दिव्य अयोध्या एप के अलावा अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा yatradham.com व easemytrip.com को Divya Ayodhya app से Intrigrate किया गया है।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top