Jharkhand

कांग्रेस ही कर सकती है झारखंड की भलाई : केशव महतो कमलेश

कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस पार्टी के नेता
कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ता

रणधीर गुप्ता सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

रामगढ़, 16 फरवरी (Udaipur Kiran) । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश रविवार को रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पुराने नेता रणधीर गुप्ता और उनके समर्थकों को दोबारा कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड की भलाई सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। यहां की जनता के सुख दुख में कांग्रेस ने ही साथ दिया है। इसलिए यहां की नस-नस में कांग्रेस बसी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में कांग्रेस को छोड़कर दूसरे दलों में हुए नेता और कार्यकर्ता वापस वापस लौट रहे है। आज रामगढ़ का होनहार और ऊर्जावान साथी रणधीर गुप्ता अपने साथियों के साथ घर वापसी कर रहे है। रंधीर गुप्ता ने पार्टी में रहकर मजदूर और विस्थापितों के लिए लंबा संघर्ष किया है। जिसका उदाहरण अरगड्डा कोलियरी है।

मंत्रियों और विधायकों के कार्यकाल की होगी समीक्षा

रामगढ़ पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्रियों और विधायकों के कार्यों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हर किसी के कार्यकाल की समीक्षा होगी। हालांकि अभी सरकार के गठन हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन फिर भी यह जरूरी है।

मैं अगल होकर भी, कांग्रेस पार्टी से अलग नहीं हो पाया : रणधीर

रणधीर गुप्ता पहले कांग्रेस पार्टी में ही थे। 2019 में उन्होंने इस्तीफा देकर आजसू पार्टी का दामन थामा था। रविवार को घर वापसी के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के बावजूद वे कांग्रेस से अलग नहीं हो पाए। अब मैं दुगनी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा और कोलियरी के मजदूरों के लिए लड़ाई लडूंगा। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री प्रदीप बालमुचू, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, गो रक्षा समिति के चेयरमैन राजीव रंजन, प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद, डॉ. राकेश किरण, बलजीत सिंह बेदी, बजरंग महतो, शांतनु मिश्रा आदि मौजूद थे।

इन लोगों ने कांग्रेस का दामन

इस मौके पर हसीबुल अंसारी, अशोक कुमार, सदानंद सिंह, सुरेंद्र मुंडा, गोरी मुंडा, हुसैन खान, फिरोज खान, राहुल प्रसाद, सलीम अंसारी, पिंकी देवी, रजनी देवी, शांति देवी, शीला देवी, रीना देवी, ममता देवी, कलीम अंसारी, विकास प्रजापति, कृष्ण नायक, आकाश प्रजापति, पिंटू भइया, रिंकू भइया, अंजना देवी, पूजा देवी, हिना खान, आरती देवी, मीनू खातून, गुड़िया देवी, झरिया खातून, सविता देवी, मोना देवी सहित सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top