
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने किया नवीन मंडी का औचक निरीक्षण
गाजियाबाद, 15 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग दिनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को नवीन मंडी स्थल साहिबाबाद का औचक निरीक्षण। इस दौरान उन्होने मंडी की कार्यशैली तथा साफ सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आढ़तियों और किसानों से वार्ता भी की।
उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्यवाही से किसानों की समस्याओं का निदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंडी प्रबंधक को निर्देशित किया कि किसानों के विश्राम गृह में भी सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूर्ण व दूरस्थ किया जाएं। मंडी में अनाज की सुरक्षा के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस मौके पर मंडी सचिव सहित अन्य मंडी कर्मचारी, आढ़ती, किसान सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / फरमान अली
