
धमतरी, 15 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ था। 15 फरवरी को सुबह नौ बजे से नगर पंचायत आमदी के सांस्कृतिक भवन में मतों की गिनती शुरू हुई। शनिवार को नगर पंचायत आमदी में अध्यक्ष और 15 वार्डों में पार्षद के लिए मतगणना हुई। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में भाजपा प्रत्याशी ज्योति मुरलीधर साहू ने 1162 वोटों से जीत दर्ज की। इन्हें कुल 2775 मत प्राप्त हुए। वहीं इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता ओंकार साहू को 1613 मत प्राप्त हुए।
नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा के त्रिभुवन मटियारा को 144 और कांग्रेस के गजेंद्र कुंभकार को 128 मत प्राप्त हुए। वार्ड दो में भाजपा के नारायण ढीमर को 150 और कांग्रेस के चंद्रहास साहू को 119 मत प्राप्त हुए। वार्ड तीन में कांग्रेस की ललिता पटेल को 170 और निर्दलीय मालती प्रेम साहू को 142 मत प्राप्त हुए। वार्ड चार में भाजपा के कोमल यादव को 221 और कांग्रेस के युवराज देवांगन को 166 मत प्राप्त हुए। वार्ड पांच में कांग्रेस के पारस मणि साहू को 171 और भाजपा के देवेंद्र पिंटू साहू 143 मत प्राप्त हुए। वार्ड छह में भाजपा की लक्ष्मी जितेंद्र पटेल को 175 और कांग्रेस की ममता साहू 123 मत प्राप्त हुए। वार्ड सात में भाजपा के उमानंद कुंभकार को 213 और कांग्रेस के तोषण साहू को 109 मत प्राप्त हुए। वार्ड आठ में भाजपा के जागेश्वर कुमार नेताम को 183 और कांग्रेस भीखम साहू को 89 मत प्राप्त हुए। वार्ड नौ में भाजपा की सुनीता कृपाल साहू को 157 और कांग्रेस की बीणा बसंत साहू 133 मत प्राप्त हुए। वार्ड 10 से भाजपा की संतोषी आनंद राम साहू को 218 और कांग्रेस की मंजूलता कुंभकार को 189 मत प्राप्त हुए। वार्ड 11 से भाजपा की सरिता साहू को 175 और कांग्रेस के समुंद यादव डुमेंद्र यादव को 136 मत प्राप्त हुए। वार्ड 12 से कांग्रेस के चितेंद्र साहू को 210 और भाजपा के कैलाश साहू को 110 मत प्राप्त हुए। वार्ड 13 से भाजपा की किरण साहू 223 और कांग्रेस के घनानंद साहू 122 मत प्राप्त हुए। वार्ड 14 से भाजपा के जहजीत छबलू साहू को 202 और कांग्रेस के प्रमोद साहू को 167 मत प्राप्त हुए। वार्ड 15 से कांग्रेस के ऋषभ ठाकुर को 220 और भाजपा के शीतल कुमार नेताम को 153 मत प्राप्त हुए।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
