ऊना, 13 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। पीड़िता का सिविल हॉस्पिटल अम्ब में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला की दो लड़कियां है जो कि विवाहित होने के कारण अपने सुसराल में रहती है। इसलिए महिला घर में अकेली रहती है। इस बात की पूरी भनक होने के कारण आरोपी अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर चलकर अपनी ही पंचायत की वृद्ध महिला के घर दस्तक दी। उक्त युवक पीड़िता के घर करीब एक साल पूर्व मिस्त्री का काम कर चुका है। इसलिए बुधवार देर शाम जब युवक ग़लत इरादे से उसके घर आया तो उसने उसे अपने बच्चों की तरह समझते हुए इंसानियत के नाते घर के अंदर बैठा लिया। युवक ने उन्हें बातों में फंसा लिया। ओर मौका लगते ही पीड़िता का गला दवा दिया। जिसके चलते पीड़िता के मुंह से खून निकल गया ओर लहूलुहान हुई पीड़िता बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। सबूत मिटाने के लिए घटना के वाद आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया ओर घर के दरवाजे की बाहर से कुंडी लगा दी और खुद नौ दो ग्यारह हो गया। पीड़िता को आधी रात को जब थोड़ी होश आई तो दरवाजे को बाहर से कुंडी लगी होने के कारण वह बाहर निकलने में असमर्थ हो गई। पूरी रात पीड़िता घर के अंदर चिल्लाती रही। लेकिन नज़दीक कोई घर न होने के कारण उसकी आवाज़ किसी के भी कान तक न पहुंच पाई। पीड़िता ने घर की खिड़की खोल गुरुवार सुबह करीब सात बजे फ़िर ज़ोर जोर से चिलाना शुरू किया तो घर से करीब दो सौ मीटर दूर एक अन्य घर की औरत को प्रांगण में झाड़ू लगाते हुए जब कानों में चिलाने की आवाजें आई तो उसकी सूचना परिजनों को दी।उसके वाद तीन चार महिला एकत्रित होकर पीड़िता के घर पहुंची। उन्होंने उसके वाद सारी घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी।उसके वाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई औऱहूलुहान हुई पीड़िता को सिविल हॉस्पिटल अम्व में दाख़िल करवाया गया। जहां उपचार के वाद महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित वृद्ध महिला ने तहसीलदार ब पुलिस के सामने दिए गए बयानों में बताया कि वह आरोपी को पहचानती है। बताया जा रहा है कि आरोपी उपमंडल अम्ब में स्थित एक उद्योग में काम करता है।
अम्ब के एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के बयान के वाद उसका मेडिकल करवाया गया है। सारी घटना का खुलासा मेडिकल रिपोर्ट के आने के वाद ही हो सकता है।लेकिन प्रारंभिक जॉच में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकास कौंडल
