Haryana

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उचाना मेें  मंडी  का किया औचक निरीक्षण 

घटना के बाद जांच करते हुए पुलिसकर्मी। फाइल फोटो

जींद, 13 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । कृषि मंडी श्याम सिंह राणा ने गुरूवार को उचाना मंडी के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां पर मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया से विस्तार से फसल के सीजन, कार्यालय संबंधित जानकारी ली। पत्रकार वार्ता में श्याम सिंह राणा ने कहा कि मंडियों में औचक निरीक्षण किया जाता है ताकि किसानों आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी न हो। मार्केट कमेटी के कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी सही तरीके से ड्यूटी करें। राणा ने कहा कि हिंदुस्तान का दिल दिल्ली है। दिल्ली के मतदाताओं ने पूर्ण बहुमत से भाजपा को सत्तासीन करने करा काम किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें बढ़ रही है। विकास के काम तेजी से हो रहे है। संगठन को मजबूत करने में हमारा पार्टी का जो सिस्टम है राष्ट्रीयध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मंडलध्यक्ष, बूथों के अध्यक्ष हैं और सब मिलकर काम कर रहे है। आने वाले दिनों में जो चुनाव आएगा संगठन के माध्यम से सरकार के विकास के साथ चुनाव जीते जाते है ओर लगातार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन नहीं है। बैगर संगठन के चुनाव जीते नहीं जाते। किसी पर आरोप लगाना दोष देता गलत बात है। कांग्रेस का सिस्टम व्यक्तिगत है कांग्रेस में संगठन नहीं है। केंद्र में 2014 से भाजपा की सरकार है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय बढ़ाने का वायदा किया था। किसानों की आय भाजपा के राज में बढ़ रही है। एमएसपी पर सभी फसलें खरीदी जाती है। हर साल एमएसपी बढ़ कर आता है। किसानों की आमदन पहले से बढ़ रही है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा का ध्यान पूरी तरह किसानों के लिए समर्पित हैं। किसानों के लिए सरकार काम कर रही है। गन्नौर की अनाज मंडी हैं वो फल मंडी भी है। वो मंडी इतनी बड़ी है 550 एकड़ में 2600 करोड़ रुपये का उसका बजट है। दुनिया की बड़ी दो मंडियो में से एक है। एक मंडी फ्रांस में है ओर दूसरी हिंदुस्तान में बन रही है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। उसमें रेल का भी प्रबंधन होगा आने का और एक्सपोर्ट होगा और हेलिकॉप्टर भी उतरेगा। किसानों के लिए वहां सुविधा है मंडी है। 17 यार्ड बनने जा रहे है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top