HEADLINES

मोदी की सरकार में राजनीतिक करप्शन जीरो होने से भारत विकासित राष्ट्र के पथ पर अग्रसर : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

बुद्धिजीवी सम्मेलन काे संबाेधित करते केंद्रीय मंत्री जोशी
केन्द्रीय बजट पर आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन
भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मलेन में उमड़ी भीड़

-केंद्रीय बजट में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मूल अवधारणा

रायपुर, 12 फरवरी (Udaipur Kiran) । केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर में केन्द्रीय बजट पर आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की पथ पर तेजी से अग्रसर है।

सम्मेलन काे संबोधित करते प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यूपीए की सरकार में देश के उद्योग-धंधों को लगाने के लिए छोटे-बड़े व्यापारियों और उद्योपतियों को राजनीतिक भ्रष्टचार का शिकार होना पड़ता था, साथ ही उस वक्त की उद्योग नीति का दंश व्यापारियों को झेलना पड़ता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में अब उद्योगों और व्यापार को बढ़ाने के लिए कई क्रांतिकारी और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इसके पीछे कारण है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में राजनीतिक करप्शन खत्म होना। साथ ही छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में उद्योग धंधों के विस्तार करने के साथ ही विकास के कार्य को धरातल स्थल पर उतारने के लिए तुरंत क्रियान्वयन किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस सहित पूर्ववर्ती अन्य सरकारों में किसी भी योजना को लागू होने पर 20 साल तक का समय लग जाता था। आज पीएम मोदी की सरकार ने 11 सालों में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में कई गुना अधिका काम किया है। यही कारण है भारत आज विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।

जोशी ने कहा कि इंफ्राट्रक्चर के क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। इसमें सड़क, रेल से लेकर एयरपोर्ट पोर्ट सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ती है। पीएम मोदी की सरकार ने केंद्रीय बजट में गरीब-मध्यम वर्ग के लिए बड़ी योजनाओं को प्रावधान है। इसमें मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए 12 लाख रुपए सालाना आय को टैक्स मुक्त कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्हाेंने कहा कि आज हम केंद्रीय बजट को लेकर विभिन्न राज्यों में जा रहे हैं, जहां उद्योगपतियों और व्यापारियों के अलावा बुद्धिजीवियों से विकसित भारत बनाने के लिए हर क्षेत्र के लोगों से सुझाव ले रहे हैं। ताकि सबके सुझाव के जरिए विकसित भारत के लक्ष्य को तेजी के साथ प्राप्त किया जा सके।प्रह्लाद जोशी ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड काम हुए हैं। मोदी सरकार में रेलवे का बजट 300 करोड़ से लगभग 07 हजार करोड़ पहुंच गया है।अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। इसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री अलग-अलग स्थान में सरकार बजट को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। अब तक पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान बजट के बारे में हमारी धारणा थी कि कुछ और हुआ करती थी कि यह लगता था यह सरकार का लेखा-जोखा है लेकिन केंद्र सरकार के बजट से अलग-अलग वर्गों के लोगों के जीवन पर उसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है। चर्चा का विषय आम लोगों तक पहुंचे इस उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रियों का अलग-अलग राज्यों में प्रवास हो रहा है। पहली बार कोई सरकार बजट को लेकर लोगों के बीच जा रही है और विकसित भारत बनाने के लिए सुझाव ले रही है। अरुण साव ने कहा कि आने वाले समय में हमारे देश को क्या मूलभूत जरूरतें होगी, क्या होने वाली है। उन सब को ध्यान में रखकर हमारे देश का बजट बन रहा है। आज हम विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कहा कि 2047 में भारत की स्वरूप में है। इस कल्पना को लेकर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। पेश हुआ बजट 2025-26 में विकसित भारत के निर्माण की संकल्पना है।

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top