Uttar Pradesh

सीएम योगी ने बागपत में 351 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास 

चौधरी अजित की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते मुख्यमंत्री
बागपत में योगी

बागपत, 12 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने चौधरी अजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान रालोद प्रमुख व केन्द्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी और संसद राजकुमार सांगवान के साथ छपरौली के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जय जय कार करते रहे।

बागपत के किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। किसानों के खातों में पाई-पाई चली जाएगी। जो चीनी मिल लेट गन्ना मूल्य का भुगतान कर रही हैं, उनको समयबद्ध भुगतान के लिए सख्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि बागपत के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। पश्चिमी यूपी के किसानों ने आधुनिकीकरण अपनाकर नई बुलंदी छुई है। चौधरी चरण सिंह की बातों को ध्यान में रखकर हम लोगों ने यहां पर कार्य प्रारंभ किए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्षों में, 2017 से अब तक दो लाख 72 हजार 600 करोड़ रुपये अन्नदाता के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। विपक्ष ने 1995 से लेकर 2017 तक जितना गन्ना मूल्य का भुगतान किया है, उससे ज्यादा भाजपा ने मात्र 8 वर्षों में भुगतान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघी पूर्णिमा और संत रविदास की बधाई भी दी। इससे पूर्व जयंत चौधरी ने छपरौली के लोगों का धन्यवाद किया। चाैधरी ने कहा कि कोरोना के दौरान उनके पिता चौधरी अजित सिंह की मृत्यु हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद छपरौली के लोगों ने ही उनके सिर पर पगड़ी बांधी थी। आज उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री आये हैं। छपरौली के लोगों की ओर से में उनका धन्यवाद करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Most Popular

To Top