Delhi

सांप दिखाकर महिला से लूटी थी अंगूठी, दाे गिरफ्तार 

नई दिल्ली, 12 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस टीम ने एक महिला से अंगूठी लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों अनिल और आशीष को गिरफ्तार किया है। ये दोनों रंगपुरी पहाड़ी के संपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। इनके पास से लूटी गई अंगूठी बरामद हुई है। वारदात के दौरान पहने गए कपड़े को भी पुलिस ने सबूत के रूप में जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक विष्णु गार्डन की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि भगवा रंग के वस्त्रधारी दो लोगों ने सांप से डरा कर उनकी अंगूठी उतरवाकर उन्हें लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

उस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की।

एसएचओ अरविंद प्रताप सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगाना शुरू किया और फिर इन आरोपितों के बारे में जानकारी इकट्ठा की। उसके बाद इन दोनों को रंगपुरी पहाड़ी इलाके के संपेरा बस्ती से गिरफ्तार किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top