Haryana

हिसार : अमेरिका भेजने के नाम पर लाखाें की ठगी, एक गिरफ्तार

अमेरिका भेजने के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी करने वाला पुलिस गिरफ्त में।

अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड परहिसार, 12 फरवरी (Udaipur Kiran) । सिविल लाइन पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 26 लाख 97 हजार की ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह नगर जालंधर निवासी गुरुपवित्र सिंह गिल के रूप में हुई है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई विनोद गोयत ने बुधवार को बताया कि सिविल लाइन थाना में बिठमडा निवासी जगजीत सिंह ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 26 लाख 97 हजार रुपये की ठगी के बारे शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी गुरुपवित्र सिंह गिल और इसके पार्टनर हरविंदर संधू से उसकी मुलाकात शिकायतकर्ता के मौसी के लड़के के जरिए हुई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कहा कि वे उसे 35 लाख रुपए में अमेरिका भेज देंगे। इसके तहत 14 सितंबर 2023 को शिकायतकर्ता जगजीत सिंह को दुबई और फिर अफ्रीका के माली भेज दिया और 9 लाख 80 हजार रुपए की मांग की। माली में शिकायतकर्ता को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद रखा व पासपोर्ट और 3800 डॉलर छीन लिए। साथ ही छोड़ने के एवज में 10 लाख की मांग की। शिकायतकर्ता की पत्नी ने आरोपी गुरूपवित्र और हरविंदर संधू को 10 लाख रुपए दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता को पासपोर्ट मिला और वह अपने घर वापस आया। इस तरह आरोपियों ने शिकायतकर्ता को अमेरिका भेजने के नाम पर 26 लाख 97 हजार रुपए की ठगी की। एएसआई विनोद गोयत ने बताया कि शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में एक आरोपी फगवाड़ा निवासी प्रिंस को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी गुरुपवित्र सिंह गिल अपने साथियों सहित अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए एजेंट के रूप में काम करता है। आरोपी को जालंधर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top