Haryana

हिसार : दयानंद कॉलेज के छात्रों ने किया मधुमक्खी पालन केन्द्र का शैक्षणिक भ्रमण

मधुमक्खी पालन केन्द्र को जाने वाले विद्यार्थी।

हिसार, 11 फरवरी (Udaipur Kiran) । दयानंद महाविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के बीएससी

द्वितीय वर्ष मेडिकल एवं बाॅयोटेक के छात्रों ने एक्सपीरियंशियल लर्निंग के तहत बालसमंद

रोड स्थित एचएयू के मधुमक्खी पालन केन्द्र का शैक्षणिक भ्रमण किया।

भ्रमण से पूर्व प्राचार्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह ने मंगलवार को विद्यार्थियों

को संबोधित करते हुए कहा कि इस भ्रमण से विद्यार्थी मधुमक्खी पालन से संबन्धित जानकारी

हासिल कर सकते हैं जोकि भविष्य में विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभकारी होगी। इस भ्रमण

का आयोजन जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅ. विवेक श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया

कि जीव विज्ञान विभाग समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता आ रहा है।

मधुमक्खी पालन केन्द्र

के इंचार्ज डाॅ. योगेश सचदेवा ने मधुमक्खियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी

दी। उन्होंने बताया कि हम व्यावसायिक स्तर पर कैसे मधुमक्खियों का पालन कर सकते हैं।

उन्होंने मधुमक्खियों से मिलने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे शहद, मोम और प्रोपोलिस के

बारे में विस्तार से बताते हुए जानकारी दी कि कैसे ये उत्पाद मानव जीवन के लिए उपयोगी

है। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों का उपयोग चिकित्सा विज्ञान में भी किया जाता हैं।

महाविद्यालय की प्रो. डाॅ. उर्मिला और प्रो. मोनिका ने इस भ्रमण का नेतृत्व बीएससी

द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया। इसमें लैब असिस्टेंट श्री ललित शर्मा ने

भी योगदान दिया। इस भ्रमण से विद्यार्थी भविष्य में अपना मधुमक्खी पालन उद्योग शुरू

करने में समर्थ होंगे जो स्वयं रोजगार में उन्हें लाभान्वित करेगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top