Bihar

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देते हुए भाजपाई

कटिहार, 11 फरवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में वार्ड नं. 06 के बूथ संख्या 68 पर हुआ। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख भारतीय विचारक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, इतिहासकार और पत्रकार थे। उन्होंने राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद पर आधारित थी, जो भारतीय संस्कृति और सनातन विचारधारा को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी।

माैके पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विनोद सिंह

Most Popular

To Top