Uttar Pradesh

एकांकी परिवारों की संख्या बढ़ने से हमें अनेक कठिनाइयों का करना पड़ रहा है सामना : ओमपाल

कुटुंब प्रबोधिनी की बैठक में उपस्थित जन

लखनऊ, 09 फरवरी (Udaipur Kiran) । अपसंस्कृति एवं धर्म विरोधियों द्वारा हमारे देश पर लगातार हमले होने से आज भारतीय परिवारों में टूटन की स्थिति बन रही है। एकांकी परिवारों की संख्या बढ़ रही है, जिससे हम सभी को अपने जीवन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ये बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुम्ब प्रबोधन के उ.प्र व उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र संयोजक ओमपाल सिंह ने कही।

वे लखनऊ दक्षिण में कुटुम्ब मित्र मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे। ओम प्रकाश ने कहा कि सहनशीलता और आपसी समझौता ऐसे गुण है, जिनसे परिवार में सामंजस्य और सद्भाव बना रहता है। पहले हम सभी को अपने बच्चों में अच्छे विचार और संस्कार डालने होंगे, जिससे आने वाली पीढ़ियों में आत्महत्या जैसी दुष्प्रवृत्तियों को समय से रोका जाय।

पूर्वी उप्र प्रांत के कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि संयोजक अशोक उपाध्याय ने बताया कि संघ के लिए कुटुम्ब प्रबोधन कोई नया विषय नहीं है। संघ लम्बे समय से परिवारों को सुदृढ बनाने का कार्य करता आ रहा है। अब अपने कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधियों से परिवार, समाज और राष्ट्र को फिर से और मजबूत बनाना होगा। उन्होंने विस्तार से कुटुम्ब प्रबोधन की गतिविधियों को शताब्दी वर्ष में व्यापक बनाया जाएगा। इस अवसर पर गायत्री नगर संघ चालक डा. देवेश ने उन पांच विषयों की चर्चा की, जिन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बहुत अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा। इस अवसर पर 135 की संख्या में सभी वर्गों ने अपनी भागीदारी की, जिसमें 50 से अधिक मात्रृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में नगर के सेना प्रमुख उदयभानु सिंह, कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख बृजेश, समरसता प्रमुख कमलेश, रिशिता सेलिब्रिटी ग्रीन्स के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र नाथ राय

Most Popular

To Top