Haryana

हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले तजुर्बे करने में जुटी कांग्रेस

प्रभारी के बाद अब सह प्रभारियों ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

चंडीगढ़, 8 फरवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा में कई चुनाव हार चुकी कांग्रेस निकाय चुनाव को लेकर भी गंभीर नहीं है। पार्टी प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास में लिए बगैर सूची जारी करते हैं ताे उनकी सूची के बाद सह-प्रभारी अपनी सूची जारी कर रहे हैं। प्रभारी दीपक बाबरिया ने निकाय चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन किए जाने के बाद शनिवार को दो सहप्रभारियों ने अतिरिक्त सूचियां जारी कर डाली।

इनमें कुछ जगहों पर जहां पदाधिकारियों में बदलाव किया है, वहीं कुछ जगहों पर नये चेहरे भी लगाए हैं। माना जा रहा है कि नेताओं की नाराजगी के चलते यह बदलाव किया है। निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक भी हो चुकी है। इसमें निगम के चुनाव सिम्बल पर लड़ने का निर्णय लिया गया। वहीं नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों का फैसला दोनों सह-प्रभारियों पर छोड़ा है।

सूत्राें की मानें तो सूची जारी करने से पहले प्रदेशाध्यक्ष को विश्वास में भी नहीं लिया गया। अब सह-प्रभारियों ने एडिशनल सूची जारी कर दी है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी में चल रही गुटबाजी के चलते ही सह-प्रभारियों ने एडिशनल लिस्ट जारी की है।

अंबाला में लहरी सिंह को इंचार्ज बनाया है। वहीं भिवानी में पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह राणा को हटाकर उनकी जगह बृजलाल को सह-प्रभारी लगाया है। सतविंद्र सिंह राणा ने बागी होकर कलायत से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें फिर भी संगठन में जगह दे दी थी। गुरुग्राम में ठाकुर राजा राम को सह-प्रभारी लगाया है। वहीं झज्जर में सुधीर चौधरी तथा कैथल में त्रिलोचन सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

पंचकूला में बिजेंद्र गिल की जगह जगदीप सिंह जग्गा को सह-प्रभारी लगाया है। वहीं पलवल में सतविंद्र सिंह टिम्मी की जगह पूर्व मंत्री सुखबीर सिंह कटारिया को इंचार्ज बनाया है। पानीपत में राजवीर संधू की जगह हरीराम साबा को सह-प्रभारी तथा सिरसा में धीरज सिंह को सह-प्रभारी बनाया है। सोनीपत में प्रदीप जेलदार की जगह अब संदीप तंवर सह-प्रभारी होंगे। अंबाला कैंट में पवन अग्रवाल की जगह अशोक दुआ को कॉ-कन्वीनर लगाया है।

कांग्रेस ने गुरुग्राम (ग्रामीण) में लाल सिंह व सतबीर पहलवान दमदमा को काे-कन्वीर, गुरुग्राम (शहरी) में कृष्ण सैनी को काे-कन्वीर, करनाल (ग्रामीण) में सुखराम बेदी को कन्वीनर बनाया है। पुंडरी हलके से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सतबीर भाना का नाम भी लिस्ट से काट दिया है। उनकी जगह कैथल जिला में नाहर सिंह संधू को कॉ-कन्वीनर नियुक्त किया है। कैथल में हुक्म सैडा व कंवर पाल करोरा को काे-कन्वीनर की जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने कैलाश सोनी को महेंद्रगढ़ के कन्वीनर पद से हटा दिया है। पलवल में महीपाल बंधू की जगह ओमबीर शर्मा को जिले का काे-कन्वीनर लगाया है। रेवाड़ी (शहरी) में जिम्मा सचेदवा को काे-कन्वीनर, रेवाड़ी (ग्रामीण) में ओमप्रकाश डाबला की जगह भरत टोंगर को कन्वीनर और कंवर सिंह को काे-कन्वीनर बनाया है। सिरसा (ग्रामीण) में वेदप्रकाश भट्ट सदस्य होंगे। वहीं दादरी में अनिल धनखड़ की जगह सोमबीर सिंह को कन्वीनर बनाया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top