धर्मशाला, 08 फ़रवरी (Udaipur Kiran) ।कांगड़ा जिला के पुलिस थाना नगरोटा बंगवा के तहत रेलवे फाटक में एक महिला व पुरुष से 389 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अभिषेक और रजनीबाला निवासी वधाला, डाकघर तरेला, तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नगरोटा पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ चल रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।
(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया
