

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
भोपाल, 8 फरवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत की ओर बढ़ रही है। अब तक मिले रुझानों में भाजपा की जीत के संकेत मिल रहे हैं। जिसे देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देते जश्न मना रहे हैं। यही माहौल भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी दिख रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है।
दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भोपाल के भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव का माहौल रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की जीत है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है। दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि उन्हें तो हराया ही जाना था, क्योंकि यही लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे और अब वे खुद आपदा में चले गए हैं। कांग्रेस लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है। दिल्ली चुनाव में मध्य प्रदेश के नेताओं की भूमिका पर बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और जहां भी हमें जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।
वहीं, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, काट की हांडी बा-बार नहीं चढ़ती, ये मोदी जी के आभामंडल और कार्यकर्ताओं की जीत है, कांग्रेस डबल अंडे के साथ दिल्ली में उपस्थित है, ये हालात पूरे देश में होंगे, दिल्ली की जनता को बधाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
