
अलीपुरद्वार, 06 फरवरी (Udaipur Kiran) । जिले के फालाकाटा ब्लॉक के खिरेरकोटे हाई स्कूल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से गुरुवार को यहां एक दिवसीय मोबाइल प्रदर्शनी, “स्पेस ऑन व्हील्स” का आयोजन किया।
दरअसल, छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में जागरूक और प्रेरित करने के लिए इसरो द्वारा संचालित स्पेस ऑन व्हील्स कार्यक्रम की बस गुरुवार को फालाकाटा ब्लॉक के खिरेरकोटे हाई स्कूल में पहुंची। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक की तरफ से फीता काटकर विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। इस दौरान छात्रों में काफी उत्साह देखा गया। बस के अंदर स्कूली छात्रों को उपग्रहों, प्रक्षेपण यानों, चंद्रयान, मंगलयान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उपग्रहों के रूप से दिखाया गया।
इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन जगदीश राय, स्कूल के सहायक प्रधानाध्यापक आकाश भगत, स्कूल के स्वर्ण जयंती उत्सव कमेटी के संयुक्त सचिव कनु सरकार और अन्य मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इसरो की स्पेस ऑन व्हील्स इकाई छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए बनाई गई है। यह बस इसरो के इतिहास की झलक दिखाती है। इसमें पहले उपग्रह प्रक्षेपण यान से लेकर नवीनतम उपग्रह प्रक्षेपण यान के छोटे मॉडल हैं। उपग्रहों के मॉडल के साथ उनके उद्देश्य के बारे में व्याख्यात्मक नोट्स भी दिए गए हैं।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
