HEADLINES

राज्यों को निवेश आकर्षित करने के लिए मिलकर करना चाहिए काम : हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन

कोलकाता, 5 फरवरी (Udaipur Kiran) । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस बात पर जोर दिया कि राज्यों को निवेश आकर्षित करने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।सोरेन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में शामिल हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों देश के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभरेंगे। सोरेन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच कई समानताएं हैं। झारखंड खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। मेरा मानना है कि राज्यों को निवेश आकर्षित करने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए आपस में सहयोग करना चाहिए। ———–

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Most Popular

To Top