Bihar

नए बजट में बिहार के लिए खुला सौगातो का पिटारा : विधायक उमाकांत सिंह

नए बजट में बिहार के लिए खुला सौगातो का पिटारा - विधायक उमाकांत सिंह

बेतिया, 2 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । केंद्रीय बजट 2025 में बिहार को विशेष तर्ज़ीह दिया गया है, जिसमें आने वाले समय में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।यह बजट बिहार में कृषि, रेल ,शिक्षा, उद्योग ,स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा।उक्त बातें पत्रकारों को संबोधित करते हुए चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह ने आज कहीं।

विधायक सिंह ने कहा कि मोदी सरकार से वित्तीय वर्ष 2025 – 26 में बिहार सरकार को लगभग 2 लाख करोड़ मिलेंगे, जो केंद्रीय करों का 10% राशि है। साथ ही पिछले तीन वित्तीय वर्षों में सबसे अधिक राशि भी है। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक राशि बिहार को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को 15000 करोड़ रुपए ब्याज मुक्त ऋण देगी जिसे 50 वर्षों में लौटना है। साथ बिहार को 8 वंदे भारत ट्रेन, दो अमृत भारत ट्रेन एवं 400 नई ई – बसें भी मिलेगी। आगे विधायक ने कहा कि इस बजट में बिहार को खास सौगात मिला है, बिहार में तीन नए एयरपोर्ट बनेंगे और पटना एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ेगी।

(Udaipur Kiran) / अमानुल हक

Most Popular

To Top