HimachalPradesh

उपमुख्य सचेतक ने पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन पर जताया गहरा शोक

धर्मशाला, 01 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। किशन कपूर का शनिवार को 73 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि किशन कपूर एक अनुभवी राजनेता और समाजसेवी थे, जिन्होंने सदैव जनहित में कार्य किया। उनके निधन से प्रदेश ने एक सच्चे नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि किशन कपूर ने अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top