गुवाहाटी, 01 फरवरी (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक और गुवाहाटी महानगर के पूर्व नगर संघचालक शरत चंद्र कलिता का शनिवार सुबह 5 बजे गुवाहाटी स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
बामुंदी के मूल निवासी शरत दा वर्षों से गुवाहाटी के बरबारी वीआईपी रोड के ज्योतिनगर में स्थायी रूप से रह रहे थे। निधन के समय वह पत्नी, पुत्र-बहू और पुत्री-दामाद को छोड़ गए।
1970 में प्रचारक जीवन शुरू करने वाले शरत दा ने असम के कई जिलों में संघ कार्य की नींव मजबूत की। संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने एक समर्पित स्वयंसेवक को खो दिया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश