Assam

मणिपुर में अवैध अफीम की खेती नष्ट, 49 एकड़ भूमि पर कार्रवाई

मणिपुर में 49 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती नष्ट किए जाने संबंधी तस्वीर।
मणिपुर में 49 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती नष्ट किए जाने संबंधी तस्वीर।

इंफाल, 01 फरवरी (Udaipur Kiran) । मणिपुर पुलिस, केंद्रीय बल, वन विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने सैकुल थाना क्षेत्र, कांगपोकपी जिले के लुंगजंग गांव की पहाड़ियों में अवैध अफीम की खेती नष्ट करने का अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 45 एकड़ भूमि पर फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट कर दी गई। मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दूसरी ओर, मणिपुर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नोनई थाना क्षेत्र, नोनई जिले के नुराथेल गांव की पहाड़ियों में भी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 4.49 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top