Delhi

रिठाला से आआपा प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर हमला

नई दिल्ली, 1 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के रिठाला से प्रत्याशी महेंद्र गोयल ने अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है। शनिवार सुबह रोहिणी सेक्टर 11 के एक पार्क में जनसंपर्क के लिए वह पहुंचे थेए तभी उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला किया। गोयल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उनके साथ धक्का-मुक्की होते हुए दिखाया गया है।

वहीं बाहरी उत्तरी जिले के डीसीपी निधिन वलसान ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे रोहिणी सेक्टर-11 में राजनीतिक बैठक के दौरान हाथापाई के बारे में शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। जहां स्थानीय जांच में पता चला कि महेंद्र गोयल (आप विधायक, रिठाला) रोहिणी सेक्टर 11 के पॉकेट एच के अंदर स्थानीय निवासियों के साथ चर्चा कर रहे थे। चर्चा एक पुराने वीडियो पर थी। फिलहाल पुलिस दूसरे पक्ष से भी पूछताछ कर रही है। डीसीपी का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे। उसके आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा।

वहीं अपनी पार्टी के प्रत्याशी द्वारा किए गए पोस्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह चुनाव हार रही है। बौखलाहट में ये लोग अब हिंसा पर उतर आए हैं। केजरीवाल ने लिखा है कि रिठाला से हमारे विधायक महेंद्र गोयल पर हमले की वह कड़ी निंदा करते हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियों पर अन्य लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top