
पुलिस महानिदेशक ने सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किए
भोपाल, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह दिसंबर में सेवानिवृत्त नौ कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। डीजीपी ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, चंचल शेखर, अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विशेश शाखा विश्राम शुक्ला, कार्यवाहक उप निरीक्षक एससीआरबी सुमनलता गौर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा राजकुमार मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा गिरिजेश बाथम तथा प्रधान आरक्षक (एम) योजना शाखा सुरेश कुमार मनवानी को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।
—————
(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा
