HEADLINES

रामेश्वरम धाम के लिए बने नए पंबन पुल पर ट्रेनाें का संचालन शुरू 

Rameswaram welcomes trains after two years, New Pamban bridge nears inauguration

चेन्नई, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) । हिन्दुओं के प्रमुख स्थलाें में शामिल रामेश्वरम धाम के लिए दाे साल के बाद फिर से ट्रेन सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं हैं। हालांकि यहां पुराने बने पंबन पुल के स्थान पर नये बने वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही

है कि इस नवनिर्मित पुल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी इसी माह उद्घाटन कर सकते हैं। इस पुल के बन जाने से रामेश्वरमधाम तक जाने वाले

श्रद्धालुओं काे आसानी हाेगी।

जानकारी के अनुसार रेलवे ने शुक्रवार से तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में नवनिर्मित पंबन पुल से ट्रेन सेवाओं काे शुरू कर दिया है।इस पुल पर रेल सेवाओं के पुनः आरंभ होने से स्थानीय निवासियों और रामेश्वरम धाम आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए अब अधिक आसान और सुविधाजनक यात्रा हाे सकेगी। यह पंबन पुल भारत का पहला वर्टिकल समुद्री पुल है। इस नए पुल का प्रधानमंत्री मोदी फरवरी के दूसरे सप्ताह में उद्घाटन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि रामेश्वरम धाम जाने के लिए बना एक साै पांच साल पुराना पंबन पुल अंग्रेज शासन में बना था। इसके स्थान पर नया पुलबनाने के लिए वर्ष 2022 में यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। पुराने पुल के स्थान पर 535 कराेड़ की लागत से नया पुल बनाया गया है।नया पंबन रेलवे पुल करीब 2.10 किलोमीटर लंबा और 72 मीटर ऊंचा है। यह वर्टिकल लिफ्ट पुल है, जो समुद्र में जहाजों के आवागमन के समय पुल का हिस्सा ऊपर उठ जाएगा। इस पुल में समुद्र के पार 100 खंड हैं और इसे रामेश्वरम द्वीप और मुख्य भूमि के बीच अधिक सुरक्षित तथा परिवहन हाे सकेगा। नया वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल भारतीय रेलवे की एक नई उपलब्धि है।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ आर बी चौधरी

Most Popular

To Top