
अररिया, 31 जनवरी (Udaipur Kiran) ।
अररिया भाजपा नगर अध्यक्ष पद के लिए फिर से संजय कुमार अकेला का मनोनयन किया गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय की सहमति और जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के निर्देश पर जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने जिले में शेष बचे मंडल के मंडल अध्यक्ष के नामों की घोषणा की।
संजय कुमार अकेला को अररिया नगर,विनय कुमार सिंह को नरपतगंज ग्रामीण,मृत्युंजय कुमार झा को खवासपुर मंडल,कन्हैया साह को जोगबनी नगर,बीरेंद्र प्रसाद को फारबिसगंज नगर,बीरेंद्र कुमार राय को बथनाहा मंडल ,विक्रम पासवान को हरिपुर मंडल और मनोज मेहता को रेणुगांव मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है।
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संजय कुमार अकेला के नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत,संतोष सुराना,अधिवक्ता संजय मिश्रा आदि ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि जिस तरह संजय अकेला ने अररिया नगर में भाजपा को संगठनात्मक रूप से शहरी क्षेत्र में मजबूती प्रदान किया है,भविष्य में भी उसे और अधिक सशक्त बनाएंगे।
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
