

नई दिल्ली, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को कृष्णा नगर, गांधीनगर एवं शाहदरा विधानसभा के लिए आयोजित कृष्णा नगर की संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर जे पी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठी, भ्रष्ट और बेईमान ‘आप-दा’ सरकार को जड़ से उखाड़ने का मन बना लिया है। यह चुनाव दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने के साथ ही ‘आप-दा’ सरकार से मुक्ति पाने का चुनाव है।
यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि पिछले 10 वर्षों में आप-दा सरकार ने देश की राजधानी को कूड़ादान बना दिया है। यमुना जी की सफाई के विषय में झूठ एवं बेशर्मी की सीमाएं पार कर दी गई हैं।
भ्रष्टाचार, अराजकता और तुष्टिकरण में लिप्त ‘आप-दा’ सरकार से दिल्ली की त्रस्त जनता, प्रधानमंत्री नरेन ्द्रमोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की जनहितैषी एवं सुशासन युक्त सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। अब समय आ गया है- दिल्ली में वो सरकार नहीं चाहिए जो बहाना बनाए, झगड़ा करे, विदेशियों के सामने देश की बदनामी करे, शुद्ध पेयजल से जनता को वंचित करे, आयुष्मान भारत योजना से वंचित रखे। अब समय आ गया है दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने का।
जे पी नड्डा ने कहा कि केजरीवाल ने एक आवास जरूर बनाया है और वो आवास है, करोड़ों का बना उनका खुद का ‘शीश महल’,
जिसमें 5 करोड़ के सिर्फ पर्दें हैं, 10 करोड़ की सजावट हुई है, 1.5 करोड़ का मार्बल लगा है और 9 लाख का फ्रिज है।
ऐसे लोगों को दिल्ली सरकार में वापस नहीं आने देना है। 10 साल पहले केजरीवाल ने यमुना जी को साफ करने की बात कही थी, इसके नाम पर केजरीवाल सरकार ने 8 हजार करोड़ का घोटाला किया।
हमारे पूर्वांचल के भाई-बहनों को कोविड जैसे भीषण संकट में दिल्ली से बाहर भेजने का षड्यंत्र रचा था।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि हरियाणा से पानी में जहर मिलाया जा रहा है। ऐसे बयान देकर वो एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से लड़ाकर राष्ट्रविरोधी काम कर रहे हैं।
ऐसे गैर-जिम्मेदाराना नेता को राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाले खुदको कट्टर ईमानदार बताते थे, इनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री समेत 5 विधायक भ्रष्टाचार के मामले में जेल की हवा खाकर आये हैं।
ये कट्टर बेईमान हैं! ‘आप-दा’ सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन्द्र सरकार को गाली देकर अपनी गलतियों को छिपाने का काम किया।
इन्होंने केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं से दिल्ली की जनता को वंचित रखा।
—————
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
