HEADLINES

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के छह मछुआरे पहुंचे अपने घर

Six Tamil Nadu Fishermen Released from Sri Lankan Prison Arrive in Chennai

चेन्नई, 30 जनवरी (Udaipur Kiran) । श्रीलंकाई तटरक्षक बल से रिहा हुए तमिलनाडु के रामेश्वरम के छह मछुआरे शुक्रवार को अपने घर पहुंच गए। रिहाई के बाद मछुआरे के कोलंबो से चेन्नई पहुंचने पर राज्य के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा उल्हें गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

दरअसल, 12 जनवरी को श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में इन मछुआराें काे गिरफ्तार कर लिया था।इन मछुआराें काे श्रीलंका सरकार से छुड़वाने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय विदेश मंत्री से भी अपील की थी।केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद श्रीलंका सरकार ने जेल से इन मछुआराें काे रिहा कर दिया। यह मछुआरे बुधवार की रात काेलंबाे से चेन्नई पहुंचे

थे। राज्य के अधिकारियों ने चेन्नई पहुंचने पर मछुआराें का स्वागत किया। चेन्नई पहुंचे इन मछुआराें काे उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ आर बी चौधरी

Most Popular

To Top