Uttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रमुखों को मिला संगठन मंत्र 

शक्ति केन्द्र प्रमुखों के साथ बैठक करते प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह

लखनऊ, 29 जनवरी (Udaipur Kiran) । अयोध्या से जुड़ी मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रमुखों को प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संगठन मंत्र दिया। धर्मपाल सिंह ने शक्ति केन्द्र प्रमुखों को मिल्कीपुर ​उपचुनाव को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा के बूथ प्रमुखों से प्रतिदिन वार्ता करने एवं मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने की व्यवस्था के पूर्व तैयारी कराने को कहा है।

बता दें कि संगठन पर्व मना रही भाजपा में बूथ एवं शक्ति केन्द्र प्रमुखों का चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात उनके नामों की घोषणा हो चुकी है। भाजपा के संगठनात्मक ढ़ांचा में मुख्य भूमिका निभाने वाले शक्ति केन्द्र प्रमुखों को ही मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसे देखते हुए शक्ति केन्द्र प्रमुखों की ओर से भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही है।

नौजवान चेहरों को लेकर प्रचार कर रहे प्रत्याशी चंद्रभानु

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने तेजतर्रार चेहरे चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी के रूप में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु ने नौजवान चेहरों को लेकर प्रचार तेज कर दिया है। चंद्रभानु के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक बड़ी सभा करने वाले है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top