मुरादाबाद, 28 जनवरी (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते बताते हुए बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी का फोटो एडिट कर उसे अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कांठ रोड पर एमडीए कालोनी निवासी ग्रेजुएश की छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात आरोपित ने उसकी बेटी का फोटो एडिट कर उसे अश्लील बना दिया है। इसके बाद आरोपित ने उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी बेटी की अश्लील फोटो कई व्हाट्एप ग्रुप में भी शेयर की गई है। महिला कहना है कि इससे बेटी और परिवार की बहुत बदनामी हो रही है। मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद साइबर सेल की मदद से आरोपित के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल