
जींद, 28 जनवरी (Udaipur Kiran) । मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार काे रानी तालाब पर प्रदर्शन कर दिल्ली के पूर्व सीएम तथा दिल्ली की सीएम आतिशी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केजरीवाल हरियाणा द्वारा यमुना में जहर घोलने के बयान दे रहे हैं जोकि उन्हें शोभा नही देता है। प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यकर्ता नेहरू पार्क में जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल के नेतृत्व में एकत्रित हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, भाजपा के जिला महामंत्री डा. राज सैनी, डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के बेटे एवं युवा भाजपा नेता रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाया है, वह शर्मनाक है। जनता अरविंद केजरीवाल का कभी माफ नही करेगी। दिल्ली विस चुनाव में अपनी पार्टी की हार देख अरविंद केजरीवाल बौखलाए हुए हंै। भाजपा युवा नेता रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा की भारी बहुमत के सरकार बनने जा रही है। चुनाव में हार को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को बदनाम करना शुरू कर दिया है। जिसे हरियाणा के लोग कभी माफ नही करेंगे। दिल्ली में भाजपा बड़े मार्जन से सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा द्वारा यमुना के पानी मे जहर घोलने के बयान ने हरियाणा को बदनाम किया है। जिससे हरियाणा की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। हरियाणा का बेटा कहने वाले अरविंद केजरीवाल अपनी जननी भूमि पर लांछन लगा रहे हंै। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने तथा वहां के लोगों को मूलभूत सुविधा दिलाने में नाकाम रहे हंै। अब चुनाव का समय आया है तो हरियाणा पर ही लांछन लगाने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली मे अपनी सरकार के दौरान जो गरीब तबके का शोषण किया है, उसे दिल्ली की जनता कभी नही भूलेगी और आप सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभरी बबलू गोयल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
